देश की खबरें | कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू से नीचे रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में रविवार को गुलमर्ग को छोड़कर विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, सात कश्मीर में रविवार को गुलमर्ग को छोड़कर विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग एकमात्र स्थान रहा जहां रात के तापमान में वृद्धि हुई है जबकि कुछ अन्य स्थानों पर तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि शनिवार रात श्रीनगर का तापमान गिरकर शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो उससे पिछली रात के एक डिग्री सेल्सियस तापमान से चार डिग्री कम है।
अधिकारियों ने कहा कि घाटी के प्रवेश बिंदु पर स्थित काजीगुंड कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। जो उससे पिछली रात के तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस से कम है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम पर्यटन स्थल में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो पिछली रात के तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस से कम है।
अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में शनिवार रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो उससे पिछली रात के तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

