देश की खबरें | हिमाचल के लोगों को ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभ के बारे में बतायें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बताएं कि पार्टी की 'डबल इंजन' की सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 12 जुलाई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बताएं कि पार्टी की 'डबल इंजन' की सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

ठाकुर ने यहां के लोगों की शिकायतें सुनने के बाद बड़सर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि चूंकि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वे ऐसे तत्वों का पर्दाफाश करें और लोगों को जमीनी हकीकत के बारे में बताएं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए और लोगों को "डबल इंजन" सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार) के लाभ के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए।

पर्वतीय राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन रिपीट 2022’ हासिल करना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है।

बाद में, ठाकुर ने भाजपा नेता राकेश कुमार बबली के परिवार को भी सांत्वना दी, जिनका हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह बबली के घर गए और उनके माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। ठाकुर के साथ हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और जिले के अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राकेश बबली पार्टी के युवा नेताओं में से एक थे और पूरे राज्य में जाने जाते थे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\