जरुरी जानकारी | नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक रैंकिंग में तेलंगाना के तिरियानी को पहला स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग के जून, 2023 के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में तेलंगाना के तिरियानी कुमुरम भीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग के जून, 2023 के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में तेलंगाना के तिरियानी कुमुरम भीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

नीति आयोग ने एक बयान में कहा, “दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कौशांबी ब्लॉक को मिला है।”

ब्लॉक रैंकिंग की गणना जून, 2023 में प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) में प्रदर्शन और प्रगति के आधार पर की गई है।

केपीआई पर आधारित रैंकिंग प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद की भावना पर आधारित कार्यक्रम की एक मुख्य रणनीति है।

बयान में कहा गया है कि ब्लॉक की रैंकिंग की गणना पहली बार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के भाग के तौर पर की गई है।

बयान के अनुसार, एबीपी के अलावा अक्टूबर, 2023 के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) रैंकिंग की भी घोषणा की गई है। इसमें ओडिशा के रायगढ़ को पहला और बिहार के जमुई को दूसरा स्थान मिला है।

एबीपी को सात जनवरी, 2023 को शुरू किया गया था।

यह भारत के सबसे कठिन और अपेक्षाकृत अविकसित ब्लॉक में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासन में सुधार पर केंद्रित है।

इस कार्यक्रम में 27 राज्यों और सात केंद्रशासित प्रदेशों के 329 जिलों से लगभग 500 ब्लॉक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\