देश की खबरें | तेलंगाना: दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई।
हैदराबाद, एक जुलाई तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को हुई घटना में घायल हुए 34 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने के दौरान और शव मिलने के बाद कल रात मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी।
रासायनिक प्रतिक्रिया होने की वजह से यह दुर्घटना होने का संदेह है।
मुख्यमंत्री ने रेवंत रेड्डी ने कहा, "36 लोगों की जान चली गई है। कुछ अब भी लापता हैं। अधिकारी जानकारी एकत्र कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

