एजेंसी न्यूज

तेलंगाना पुलिस मास्क नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी

पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस मास्क उल्लंघन व्यवस्था लागू करने जा रही है।’’

तेलंगाना पुलिस मास्क नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी
जमात

हैदराबाद, नौ मई तेलंगाना पुलिस मास्क संबंधी नियमों के उल्लंघन को रोकने के वास्ते एक नई व्यवस्था लाएगी।

पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस मास्क उल्लंघन व्यवस्था लागू करने जा रही है।’’

देश में इसे अपनी तरह की पहली पहल करार देते हुए पुलिस महानिदेशक रेड्डी ने ट्वीट किया कि यह व्यवस्था शीघ्र ही हैदराबाद, साइबराबाद और रचकोंडा पुलिस आयुक्तालय क्षेत्रों में लागू हो जाएगी, उनके अंतर्गत हैदराबाद एवं उसके उपनगर आते हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘कंप्यूटर विजन और डीप लर्निंग टेकनिक (चेहरे की पहचान से जुड़ी कंप्यूटर की व्यवस्था) को शहरों में सीसीटीवी पर लगाया जा रहा है जो देश में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है। ’’

रेड्डी ने कहा कि यह शीघ्र ही तीन आयुक्तालय क्षेत्रों--हैदराबाद, साइबराबाद और रचकोंडा में लागू होगी।

तेलंगाना सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर रखना अनिवार्य कर दिया है। उसने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया कि जो इसका उल्लंघन करेगा उसे 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).