एजेंसी न्यूज

Telangana Shocker: शराबी बेटे से परेशान बुजुर्ग माता-पिता ने भाड़े के हत्यारों से कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार

तेलंगाना के खम्मम जिले में अपने बेटे की शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने भाड़े के हत्यारों से कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी

Telangana Shocker: शराबी बेटे से परेशान बुजुर्ग माता-पिता ने भाड़े के हत्यारों से कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
प्रतिकात्म्तक तस्वीर (Photo Credits File)

Telangana Shocker: तेलंगाना के खम्मम जिले में अपने बेटे की शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने भाड़े के हत्यारों से कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक दंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ एक साजिश रची, क्योंकि वे उसकी शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान थे. पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को, 26 वर्षीय युवक को उसके चाचा पड़ोसी नलगोंडा जिले में एक शराब पार्टी में ले गए, जहां उसे शराब परोसी गयी और इसके बाद भाड़े के हत्यारों के गिरोह ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने कहा कि इसके बाद युवक के शव को सूर्यापेट जिले की मुसी नदी में फेंक दिया, जो अगले दिन मिला। पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद ही शव पर दावा करने पहुंचे. हालांकि, इस संबंध में जांच शुरू हुई कि माता-पिता ने अपने लापता बेटे के बारे में पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की,. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: राजकोट में 13 वर्षीय बेटे ने शराबी पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले की जांच के दौरान एक वाहन से अहम जानकारी हासिल हुई. पूछताछ के बाद, युवक के माता-पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के मुताबिक उन्हें 30 अक्टूबर को उसके चाचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).