देश की खबरें | तेलंगाना 2047 तक तीन हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रहा है: रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य 2047 तक तीन हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रहा है, जबकि देश तब तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है।

हैदराबाद, दो जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य 2047 तक तीन हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रहा है, जबकि देश तब तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है।

तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार 2047 तक राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10 प्रतिशत का योगदान करने की उम्मीद करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत 2047 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयास कर रहा है। चूंकि भारत और (केंद्र) सरकार 30 हजार अरब डॉलर बनने की योजना बना रही हैं, हम राज्य को इसमें भागीदार बनाने और राज्य को शीर्ष पर लाने के लिए ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ नीति दस्तावेज लेकर आए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लक्ष्य के हिस्से के रूप में, राज्य सरकार ने ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, निवेश और स्वास्थ्य सहित कई नीतियां पेश की हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी नीतियां मिलकर ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ का दृष्टिकोण बनाती हैं और इसका उद्देश्य राज्य को दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 10 वर्षों में राज्य को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और 2047 तक तीन हजार डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की आबादी देश की मौजूदा आबादी का केवल 2.5 प्रतिशत है, लेकिन देश की जीडीपी में राज्य पांच प्रतिशत का योगदान देता है। रेड्डी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में राज्य के योगदान को बढ़ाकर 10 प्रतिशत करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार शहर के आरजीआई हवाई अड्डे के पास एक पूर्ण नियोजित ‘भारत फ्यूचर सिटी’ विकसित कर रही है। प्रस्तावित ‘फ्यूचर सिटी’ को तोक्यो और न्यूयॉर्क जैसे शहरों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने तेलंगाना राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत लोक गायक गद्दर समेत नौ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों के मामले में नकद पुरस्कार संबंधित परिवार के सदस्यों को प्रदान किया गया।

जापान के किताकियुशू शहर के मेयर काजुहिसा ताकेउची ने तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह में अतिथि के रूप में भाग लिया। लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद, अविभाजित आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद 2 जून, 2014 को तेलंगाना अस्तित्व में आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर