देश की खबरें | तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अवमानना मामले में चार पुलिस अधिकारियों को जेल की सज़ा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना ​​के एक मामले में एक आईपीएस अधिकारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को चार सप्ताह के कारावास की सज़ा सुनाई है।

हैदराबाद, सात जून तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना ​​के एक मामले में एक आईपीएस अधिकारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को चार सप्ताह के कारावास की सज़ा सुनाई है।

न्यायमूर्ति जी राधा रानी ने सोमवार को अधिकारियों को चार सप्ताह जेल की सज़ा सुनाने के साथ-साथ प्रत्येक पर दो हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने हैदराबाद के पुलिस आयुक्त को अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) ए आर श्रीनिवास (जो उस समय पुलिस उपायुक्त थे) के अलावा एक सहायक पुलिस आयुक्त, हैदराबाद पुलिस आयुक्तालय के ऐ पुलिस निरीक्षक और उप-निरीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

अदालत ने उन्हें अपील करने का समय देने के लिए सज़ा को चार सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया।

अदालत की अवमानना ​​याचिका एक 49 वर्षीय एक व्यक्ति और उनकी मां ने दायर की थी, जो अब थाईलैंड में रहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के एक प्रकरण में (जो उनके खिलाफ 2019 में व्यक्ति की पत्नी द्वारा दायर किया गया था) पुलिस द्वारा उन्हें सीआरपीसी की धारा 41-ए के तहत कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था और आरोप पत्र दायर किया गया था।

याचिकाकर्ताओं ने वैवाहिक विवाद मामले से निपटने के दौरान उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\