जरुरी जानकारी | तेलंगाना के मुख्यमंत्री का बैठक के बहिष्कार का निर्णय दुर्भाग्यपूर्णः नीति आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने रविवार को होने वाली अपनी संचालन परिषद की बैठक का बहिष्कार करने के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्णय को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त नीति आयोग ने रविवार को होने वाली अपनी संचालन परिषद की बैठक का बहिष्कार करने के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्णय को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।

आयोग ने राव की तरफ से इस आशय की घोषणा के बाद शनिवार को एक बयान में कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तरफ से लगाए गए आरोपों को वह खारिज करता है।

आयोग ने कहा, ‘‘तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री की तरफ से लगाया गया यह आरोप गलत है कि इस बैठक का एजेंडा तय करते समय राज्यों के साथ विमर्श नहीं किया गया है। राज्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए पहले ही कई कदम उठाए गए हैं।’’

नीति आयोग ने कहा कि हाल में उसकी तरफ से बैठक के लिए किए गए अनुरोधों के बावजूद मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके पहले आयोग के उपाध्यक्ष की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जनवरी 2021 में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की थी।

राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक का बहिष्कार करने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने राज्यों के साथ केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण बर्ताव को कारण बताते हुए कहा है कि राज्यों को सशक्त किए बगैर देश को सशक्त नहीं किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान