देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ‘प्रजा दरबार’ लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को यहां अपने कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास पर ‘प्रजा दरबार’ आयोजित किया और आम लोगों की शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द उनका समाधान करने का वादा किया।
हैदराबाद, आठ दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को यहां अपने कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास पर ‘प्रजा दरबार’ आयोजित किया और आम लोगों की शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द उनका समाधान करने का वादा किया।
लोग ‘प्रजा दरबार’ के लिए ज्योतिराव फुले प्रजा भवन में बड़ी संख्या में मौजूद थे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग व्यक्तियों से अभ्यावेदन प्राप्त करने को प्राथमिकता दी और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री रेड्डी ने ‘प्रजा दरबार’ में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं और सरकारी मदद के लिए विभिन्न मुद्दों पर उनकी दलीलों के बारे में गहन जानकारी ली।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री बाद में एक बैठक में भाग लेने के लिए सचिवालय के लिए रवाना हो गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)