देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को ‘मोदी का गुलाम’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्व में राज्य का ‘‘तिरस्कार’’ करने का आरोप लगाया और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को मोदी का ‘‘गुलाम’’ बताया।

हैदराबाद, 19 नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्व में राज्य का ‘‘तिरस्कार’’ करने का आरोप लगाया और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को मोदी का ‘‘गुलाम’’ बताया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के. चंद्रशेखर राव पर भी निशाना साधा और राज्य में विपक्षी पार्टी को किसी भी हाल में मजबूत नहीं होने देने का संकल्प लिया।

राज्य में कांग्रेस सरकार की पहली वर्षगांठ समारोहों के तहत वारंगल में आयोजित एक सभा में रेवंत रेड्डी ने मुसी नदी पुनर्विकास परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों के दौरान हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री के साथ हुई अपनी कहा-सुनी का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पूछा था कि आप इस परियोजना में अड़चन क्यों डाल रहे हैं। क्या आप मोदी और गुजरात के गुलाम हैं? बेशर्मी से, उन्होंने जवाब दिया कि वह मोदी के गुलाम हैं। वह मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं सोनिया गांधी का गुलाम हूं। मैं कहना चाहूंगा कि सोनिया गांधी, जिन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के गठन को साकार किया, हमारी मां के समान हैं।’’

अविभाजित आंध्र प्रदेश के विभाजन के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व में की गई कथित टिप्पणी कि (कांग्रेस ने बच्चे को जन्म देने वाली मां की हत्या कर दी थी) का हवाला देते हुए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि तेलंगाना का तिरस्कार करने वाले मोदी ‘‘तेलंगाना के लिए विश्वासघाती’’ हैं।

उन्होंने कहा कि किशन रेड्डी जो ‘‘मोदी के गुलाम’’ बन गए हैं, उन्हें तेलंगाना में रहने का हक नहीं है और उन्हें गुजरात चले जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है