देश की खबरें | तेलंगाना भाजपा प्रमुख को पुलिस ने हिरासत में लिया: पार्टी का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख बी संजय कुमार को एक प्रदर्शन के दौरान जनगांव जिले की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास पर भेज दिया गया।

हैदराबाद, 23 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख बी संजय कुमार को एक प्रदर्शन के दौरान जनगांव जिले की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास पर भेज दिया गया।

प्रदेश भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुमार की पदयात्रा जनगांव जिले में चल रही थी और उन्हें पमनूर से हिरासत में लिया गया है जहां वह डेरा डाले हुए थे।

उसमें दावा किया गया है कि वह भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) से विधान परिषद की सदस्य (एमएलसी) के कविता के हैदराबाद स्थित आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। दिल्ली में हुए शराब घोटाले से उनके जुड़े होने का आरोप लगा है।

जनगांव जिले के पुलिस अधिकारी टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके।

कुमार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव जी प्रेमेंद्र रेड्डी ने एक विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) की सरकार नहीं चाहती है कि कुमार की पदयात्रा जारी रहे।

रेड्डी ने कहा कि पदयात्रा वहीं से फिर से शुरू की जाएगी जहां इसे रोका गया है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकत्र होकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आज शाम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने को कहा।

भाजपा ने कहा कि पुलिस कुमार को करीमनगर स्थित उनके घर ले गई है।

कुमार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुये प्रदेश भाजपा महासचिव जी प्रमेंद्र रेड्डी ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार नहीं चाहती कि कुमार की पदयात्रा जारी रहे ।

रेड्डी ने कहा कि यह पदयात्रा वहीं से शुरू होगी जहां यह बाधित हुयी है ।

महासचिव ने कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आज शाम राज्य भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिये कहा है ।

भाजपा ने कहा कि संजय कुमार को पुलिस करीमनगर उनके आवास पर लेकर गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान