एजेंसी न्यूज

तेलंगाना में 12 वर्षीय बच्ची ने दान में मिले पैसों से किया मां का अंतिम संस्कार, पिता का पहले ही हो चुका है निधन

तेलंगाना में निर्मल जिले के एक गांव में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद महिला की 12 वर्षीय बेटी ने पैसे न होने के कारण दान के रूप में मिले पैसों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया

तेलंगाना में 12 वर्षीय बच्ची ने दान में मिले पैसों से किया मां का अंतिम संस्कार, पिता का पहले ही हो चुका है निधन
(Photo Credits Twitter)

हैदराबाद, 18 अगस्त:  तेलंगाना में निर्मल जिले के एक गांव में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद महिला की 12 वर्षीय बेटी ने पैसे न होने के कारण दान के रूप में मिले पैसों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी,

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने कथित तौर पर बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय बच्ची पास में ही अपनी चाची के घर सो रही थी.

अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने के कारण शोकाकुल बच्ची अपने घर के बाहर असहाय होकर बैठी रही और स्थानीय निवासियों ने दान के तौर पर उसे पैसे दिए. स्थानीय पुलिस ने भी अंतिम संस्कार के लिए कुछ धनराशि दी. बच्ची ने स्थानीय निवासियों की मदद से बाद में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. यह भी पढ़े: Hoshiarpur Road Accident: होशियारपुर में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, बेटे सहित कई लोग घायल

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि उनके निर्देश पर बीआरएस के स्थानीय नेताओं ने बच्ची से मुलाकात की और तात्कालिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये सौंपे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से बच्ची से बात करूंगा और योजना बनाऊंगा कि हम उसके सुरक्षित भविष्य के निर्माण में किस प्रकार मदद कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).