देश की खबरें | तमिलनाडु में प्रवासियों पर हमलों को लेकर तेजस्वी ने भाजपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में प्रवासियों पर कथित हमलों को लेकर उठे विवाद को लेकर रविवार को भाजपा की आलोचना की तथा दो राज्यों से जुड़े मामले में केंद्र की ओर से ‘चिंता की कमी’ का हवाला दिया।

पटना, पांच मार्च बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में प्रवासियों पर कथित हमलों को लेकर उठे विवाद को लेकर रविवार को भाजपा की आलोचना की तथा दो राज्यों से जुड़े मामले में केंद्र की ओर से ‘चिंता की कमी’ का हवाला दिया।

राजद नेता ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि वह एक दिन पहले वहां गई एक टीम की ओर से तमिलनाडु में स्थिति पर एक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने छिटपुट घटनाओं के आधार पर सामान्य धारणा बनाने के खिलाफ भी आगाह किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निमंत्रण पर हाल ही में चेन्नई की अपनी यात्रा के लिए भाजपा की आलोचना का सामना कर रहे यादव ने कहा, “अगर कुछ लोग बिहार में बुरा व्यवहार करते हैं, तो इसके लिए पूरे राज्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। हमें तमिलनाडु के लिए भी यही मानदंड लागू करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा, “मैंने विधानसभा में तमिलनाडु के डीजीपी द्वारा जारी एक बयान पढ़ा था, जिन्होंने प्रवासियों के खिलाफ हिंसा से इनकार किया था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उसपर आंख बंद करके यकीन कर रहा हूं। जिस सरकार का मैं हिस्सा हूं, उसने एक टीम भेजी है, ताकि प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की जा सके।”

प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए बिहार से अधिकारियों का चार सदस्यीय दल शनिवार को तमिलनाडु के लिए रवाना हो गया।

यादव ने कहा, “हमने वह किया जो हम कर सकते थे। लेकिन बिहार में विपक्ष में बैठी और केंद्र में शासन करने वाली भाजपा पर सवाल उठाए जाने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने अब तक चिंता की कमी दिखाई है, जबकि इस मामले में दो राज्य शामिल हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान