तेजस्वी दो महीने के बाद बिहार लौटे, सत्तारूढ़ गठबंधन ने निशाना साधा
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी लॉकडाउन के कारण राजधानी में फंस गये थे। वह दो महीने बिताने के बाद राज्य में लौटे हैं। वह सोमवार की देर रात सड़क मार्ग से अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे।
पटना, 12 मई बिहार में सतारूढ़ जद (यू)-भाजपा गठबंधन ने लगभग दो महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यहां लौटने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर मंगलवार को निशाना साधा।
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी लॉकडाउन के कारण राजधानी में फंस गये थे। वह दो महीने बिताने के बाद राज्य में लौटे हैं। वह सोमवार की देर रात सड़क मार्ग से अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे।
बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''कोरोना संक्रमण एक चुनौती है तो स्वयं प्रतिपक्ष के नेता पृथक केन्द्र में रहकर प्रवासियों की पीड़ा साझा क्यों नहीं करते?’’
उन्होंने कहा, ‘‘पृथक केन्द्र में प्रवास से एहसास होगा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था की है तथा साथ ही साथ आप स्वयं के अनुभव के आधार पर अपनी राय भी साझा करेंगे।’’
बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, "बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी पिछले तीन माह से गायब थे। तेजस्वी देश-विदेश की किसी गुप्त जगह ऐशो-आराम फरमा रहे थे। हम लोगों ने कई बार उनसे बिहार आने के लिए कहा लेकिन नहीं माने। अब रविवार से #तेजस्वी लापता है, हैश टैग ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा था। ट्वीटर ब्वॉय की ट्वीटर पर खिंचाई होने लगी तो उन्होंने बिहार लौटने की योजना बनाई।’’
आनंद ने कहा, ‘‘अब जब आ गए हैं तो बिहार में भाई तेजस्वी जी का स्वागत है। लेकिन उनसे उम्मीद है कि लॉकडाउन में भारत और बिहार सरकार के नियमों का पालन करेंगे। अब वह जांच करायें और 21 दिन पृथक केन्द्र में बिताएं। तेजस्वी जी को सलाह है कि अब वह व्यवस्था का पालन करे जिससे उन्हें व्यवस्था का अनुभव भी होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

