एजेंसी न्यूज

तहसीलदार को पैतृक संपत्ति में बहनों से हक त्याग के लिए कहने पर निलंबति किया गया

राजस्थान के कोटा में एक राजस्व अधिकारी को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसमें पुरुषों से कहा गया है कि वे रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए अपनी बहनों से पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार का त्याग करने के लिए कहें।

तहसीलदार को पैतृक संपत्ति में बहनों से हक त्याग के लिए कहने पर निलंबति किया गया

कोटा (राजस्थान), 25 अगस्त राजस्थान के कोटा में एक राजस्व अधिकारी को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसमें पुरुषों से कहा गया है कि वे रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए अपनी बहनों से पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार का त्याग करने के लिए कहें।

दीगोद उपमंडल के तहसीलदार को मंगलवार को निलंबित किया गया है, क्योंकि कई महिला अधिकार सगंठनों ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को जारी की गई विज्ञप्ति पर ऐतराज जताया है और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अजमेर के राजस्व बोर्ड के निदेशक द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिलीप सिंह प्रजापति को "सीसीए नियम 13 (1) के तहत आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ..."

विज्ञप्ति के बारे में पूछे जाने पर, प्रजापति ने पीटीआई- को बताया, “यह अपील उन बेटी / बहनों के लिए थी जो स्वेच्छा से अपने पैतृक अधिकार को छोड़ना चाहती हैं। वे अपने रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए ऐसा कर सकती हैं।”

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).