तीर्थ पुरोहित महासभा ने हिंदू, मुस्लिम समूहों से भड़काऊ बयान नहीं देने का किया आग्रह
मंदिर के पुजारियों के निकाय ‘अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा’ ने हिंदू और मुस्लिम समूहों से भड़काऊ बयान नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे मथुरा और वाराणसी में पर्यटन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.
मथुरा, 17 मई : मंदिर के पुजारियों के निकाय ‘अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा’ ने हिंदू और मुस्लिम समूहों से भड़काऊ बयान नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे मथुरा और वाराणसी में पर्यटन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने यहां कहा, ‘‘वाराणसी और मथुरा में माहौल खराब करने से न केवल तीर्थ पुरोहितों को नुकसान होगा, बल्कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों और लोगों को भी नुकसान होगा.’’
उन्होंने कहा कि दोनों शहरों की अर्थव्यवस्था पहले ही कोविड महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है. उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कथित भड़काऊ बयानों की निंदा की. यह भी पढ़ें : Delhi Factory Fire: दिल्ली की एक और फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
पाठक के मुताबिक, हिंदू भी ऐसे बयान देने में पीछे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके बयान से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए इन्हें रोका जाना चाहिए. यह घटना मुंडका इलाके में भीषण आग की घटना में 27 लोगों के मारे जाने के तीन दिन बाद हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

