एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में मामूली विवाद में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर युवाओं के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में मामूली विवाद में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर युवाओं के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हो गया था। दशहरा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम को विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि पीड़ित पर चाकू से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गये। पीड़ित कक्षा दसवीं का छात्र था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित के जानकार हैं क्योंकि वे भी उसे इलाके में रहते हैं, जहां पीड़ित रहता था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आर्यन अपने परिवार के साथ संजय बस्ती में रहता था। वह एक पत्राचार स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता एक श्रमिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).