विदेश की खबरें | मिशिगन के स्कूल में किशोर ने गोलीबारी कर तीन छात्रों की हत्या की, आठ अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से 14 वर्षीय एक लड़की सहित कुछ की हालत गंभीर है। घायल लड़की को सर्जरी के बाद जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से 14 वर्षीय एक लड़की सहित कुछ की हालत गंभीर है। घायल लड़की को सर्जरी के बाद जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) माइकल बूचार्ड ने बताया कि जांचकर्ता यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑक्सफोर्ड टाउनशिप के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर की मंशा क्या थी। लगभग 22 हजार की आबादी वाला यह कस्बा डेट्रायट से करीब 48 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि आपात फोन नंबर 911 पर स्कूल में हमलावर के होने की सूचना देने के लिए करीब 100 कॉल आए और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचने के कुछ मिनट के भीतर हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर उसने अपने हाथ खड़े कर लिए थे।

बूचार्ड ने देर मंगलवार संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुक्रवार को हमलावर लड़के के पिता 9एमएम सिग साउर बंदूक लेकर आया था जिसका इस्तेमाल इस गोलीबारी में किया गया। उन्होंने बताया कि हमे नहीं पता कि व्यक्ति बंदूक लेकर क्यों आया था जिससे उनका बेटा निशाना साधने का अभ्यास कर रहा था और तस्वीर पोस्ट कर रहा था।

अधिकारियों ने तत्काल हमलावर छात्र की पहचान जाहिर नहीं की है।

बूचार्ड ने बताया कि तीन छात्रों की मौत हुई है जिनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच है।वहीं एक शिक्षक के कंधे से गोली छूकर निकल गई थी जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। लेकिन 14 से 17 साल उम्र के सात विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती है और उन्हें गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि हमलावर छात्र ने जब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, उस समय बंदूक में सात राउंड गोली और बची थी।

अंडरशेरिफ माइक मैक्कैबे ने बताया कि छात्र के माता-पिता ने अपने बेटे को सलाह दी है कि वे जांचकर्ताओं से बात नहीं करे। उल्लेखनीय है कि किशोर से बात करने से पहले पुलिस को उसके माता-पिता या अभिभावक से अनुमति लेनी होती है।

ओकलैंड कांउटी की अभियोजक केरन मैक्डोनेल्ड ने एक बयान में कहा कि जल्द ही उनका कार्यालय अभियोग को जारी कर देगा और इसकी जानकारी बुधवार को दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड