देश की खबरें | मुंबई में सी लिंक पर एक किशोर ने दूसरी कार में टक्कर मारी, दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉलेज के 19 वर्षीय एक छात्र ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अपनी मर्सिडीज कार से दूसरी कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 अगस्त कॉलेज के 19 वर्षीय एक छात्र ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अपनी मर्सिडीज कार से दूसरी कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वर्ली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जय बनसोडे के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले के भयंदर का रहने वाला आरोपी अपने रिश्तेदार की कार चला रहा था।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद बनसोडे मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर की मदद से उसे पकड़ा और कार को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आरोपी नशे में नहीं था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर, बनसोडे को गिरफ्तार कर लिया गया और लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

अधिकरी ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान दीपक कस्तूरी और अंजलि अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\