एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस की पिटाई से किशोर की मौत

घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में हुई जहां 17 वर्षीय किशोर फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था. आरोप के अनुसार, कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही ने किशोर को पकड़ लिया और लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गया, जहां किशोर की मौत हो गई.

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस की पिटाई से किशोर की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में हुई जहां 17 वर्षीय किशोर फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था. आरोप के अनुसार, कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही ने किशोर को पकड़ लिया और लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गया, जहां किशोर की मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा व पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ रोड क्रॉसिंग पर जाम लगा दिया.

यह भी पढ़ें- Black Fungus: उत्तर प्रदेश में Mucormycosis महामारी घोषित

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फैसल की मृत्यु के मामले में आरोपी आरक्षी विजय चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा होमगार्ड सत्यप्रकाश को सेवा से मुक्त कर दिया गया है, साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके विवेचना की जाएगी. पुलिस के उच्‍चाधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).