एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की खबरें | किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बलिया (उप्र), 18 सितम्बर जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीया किशोरी को गत छह सितम्बर को मध्य प्रदेश के रीवा जिले का प्रदीप चौहान भगा ले गया था। घटना के समय किशोरी मनियर इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी ।

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रदीप के विरुद्ध गत 10 सितम्बर को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया ।

बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने गत 16 सितंबर को किशोरी को थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड के समीप मुक्त करा लिया ।

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि प्रदीप उसे अगवा करके ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप को रविवार को थाना क्षेत्र के खेजुरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).