देश की खबरें | दिल्ली में शिक्षक की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपने ट्यूशन शिक्षक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली में अपने ट्यूशन शिक्षक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बदला लेने के लिए धारदार हथियार से शिक्षक की हत्या कर दी। हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें बुधवार अपराह्न लगभग 2.15 बजे सूचना मिली कि जामिया नगर, बटला हाउस की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खुला हुआ है और उसके बाहर खून बिखरा हुआ है।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि व्यक्ति का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मृतक एक निजी ट्यूशन शिक्षक के रूप में काम करता था। वह अपने परिवार के साथ जाकिर नगर में मक्का पैलेस होटल के सामने रहता था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक कथित तौर पर समलैंगिक था और करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात किशोर से हुई थी, जिसके बाद उसने कई बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान