एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

Maharashtra: ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता, आरोपी की रिश्ते की बहन है. दोनों एक ही घर में रहते थे और आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि किशोरी गर्भवती हो गई थी और रविवार को एक अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : कर्नाटक में नाबालिग बलात्कार पीड़िता से मारपीट के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).