पुणे में 14वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा
पुणे के हादपसार इलाके में 14वें मंजिल के फ्लैट की बालकनी से शुक्रवार को 17 साल की एक किशोरी की गिरकर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुणे (महाराष्ट्र), 9 जुलाई : पुणे के हादपसार इलाके में 14वें मंजिल के फ्लैट की बालकनी से शुक्रवार को 17 साल की एक किशोरी की गिरकर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. हादपसार थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद यह घटना आत्महत्या का मामला जान पड़ता है.
उनके अनुसार इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ कारण स्पष्ट नहीं है और सुसाइड नोट भी घटनास्थल से नहीं मिला है. वह मौत के समय घर में अकेली थी. उसके माता-पिता शिक्षक-अभिभावक बैठक में शामिल होने गये थे.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: भारत में कोविड-19 के 18,840 नए मामले, 43 मरीजों की मौत
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभिभावक का बयान दर्ज करना अभी बाकी है, क्योंकि माता-पिता दोनों गहरे सदमे में हैं.
संबंधित खबरें
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
BDD Chawl Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, सीएम फडणवीस के हाथों बीडीडी चॉल के 864 परिवारों को सौंपीं गई घरों की चाबियां; VIDEO
Mira-Bhayandar Hospital Shocker: मीरा-भायंदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चूहे ने काटा, सुरक्षा पर उठे सवाल
Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: महाराष्ट्र में लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार के लिए 31 लास्ट डेट, रुकें हुए पैसे पाने का आखिरी मौका
\