एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मारपीट के बाद क‍िशोर की मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली जिले में 15 साल के एक क‍िशोर से कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | मारपीट के बाद क‍िशोर की मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर, छह अप्रैल राजस्थान के पाली जिले में 15 साल के एक क‍िशोर से कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना पाली ज‍िले के बाली थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। उन्होंने बताया कि मृतक करण के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर पत्थराव किया और उन्‍हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आदिवासी इलाके में गणगौर के मेले में डांस को लेकर करण गरासिया (15) का गांव के ही चार युवकों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने किशोर की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि करण की कल रात मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

देवड़ा ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या (302) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).