एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में आम तोड़ने के विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद में 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | बलिया में आम तोड़ने के विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बलिया (उप्र), तीन जून बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद में 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र में रेवती रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को अपराह्न पंकज साहनी (17) की पिटाई कर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि पंकज साहनी अपने दोस्त संजय, दीपांकर और कुश के साथ रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी दो लोगों ने पंकज की आम तोड़ने के मामले में पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

सीओ ने बताया कि पंकज को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पंकज के पिता जगेश्वर साहनी की तहरीर पर रामस्वरूप राजभर और छोटू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 323 (मारपीट) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने आरोपी राम स्वरूप राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).