देश की खबरें | कुख्यात गिरोह के सरगना नीरज बवाना के पिता की हत्या की साजिश रचने वाले किशोर पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कारावास में बंद कुख्यात आरोपी नीरज बवाना के पिता की हत्या की योजना बनाने वाले दो किशोरों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली पुलिस ने कारावास में बंद कुख्यात आरोपी नीरज बवाना के पिता की हत्या की योजना बनाने वाले दो किशोरों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया पुलिस को उनकी योजना के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्हें पकड़ा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीरज बवाना-तिल्लू ताजपुर-परवेश मान गिरोह के सदस्यों ने सात मई को कपिल उर्फ कल्लू खेरा के पिता ब्रह्म प्रकाश की हत्या कर दी थी। कपिल गोगी गिरोह से जुड़ा एक कुख्यात अपराधी है।
अधिकारी ने बताया कि कपिल और गोगी गिरोह ने मौत का बदला लेने का आदेश दिया।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया पुलिस ने तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करते हुए, सोमवार को आरोपियों के स्थान की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो अत्याधुनिक अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें आरोपियों विवेक और डोनी ने हितेश उर्फ हैप्पी के निर्देश पर हथियारों की आपूर्ति की थी, जो कपिल उर्फ कल्लू और गोगी गिरोह का सदस्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

