एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चित्रकूट में किशोरी और भांजे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कोडरिया पुरवा मजरे में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद 15 वर्षीय किशोरी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके चार वर्षीय भांजे को भी हमला कर घायल कर दिया। बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चित्रकूट में किशोरी और भांजे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट (उप्र), 22 जनवरी चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कोडरिया पुरवा मजरे में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद 15 वर्षीय किशोरी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके चार वर्षीय भांजे को भी हमला कर घायल कर दिया। बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वारदात उस वक्त हुई जब किशोरी खेत में अपने पिता को खाना देने के बाद अपने भांजे के साथ वापस घर आ रही थी।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा '' किशोरी का शव गांव में मिला। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की गई थी।'' उन्होंने कहा कि उसके भांजे पर भी हमला किया गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मऊ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सुबोध गौतम ने शुक्रवार सुबह बताया 'मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के मजरा कोडरिया पुरवा में यह वारदात तब हुई जब 15 साल की किशोरी और उसका चार साल का भांजा (बहन का लड़का) खेत पर पिता को खाना देकर लौट रहे थे। इस मामले में नामजद किए गए गांव के ही चिलउवा (30) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।''

उन्होंने बताया 'पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके अध्ययन के बाद ही घटना की असली वजह साफ होगी।'

सीओ ने कहा '' किशोरी के परिजनों ने हत्या से पहले बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में पता चल सकेगा। ''

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे निही गांव के कोडरिया पुरवा से कुछ दूरी पर बरदहा नदी के पास एक 15 साल की किशोरी का खून से लथपथ शव मिला था। जबकि कुछ दूरी पर किशोरी के चार साल का भांजा घायल अवस्था में मिला था।

उधर, लखनऊ में एक प्रवक्ता ने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).