खेल की खबरें | मुख्यमंत्री नीतीश से मिले किशोर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
पटना, 12 दिसंबर इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
वैभव ने अपने पिता संजीव के साथ मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
नीतीश ने वैभव को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य की उपस्थिति में शॉल भेंट की।
उत्तर बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले इस युवा खिलाड़ी ने पिछले महीने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध किया और आईपीएल बोली में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
वैभव की उम्र को लेकर मीडिया के एक वर्ग में विवाद छिड़ गया था जिनके बारे में कहा जाता है कि वह अभी 14 साल के भी नहीं हुए हैं।
पिछले महीने जेद्दा में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

