देश की खबरें | मेट्रो की ब्लू लाइन में फिर तकनीकी गड़बड़ी, सेवाएं प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है।
ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया।
उसने ट्वीट किया, ‘‘ ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’
सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

