देश की खबरें | सेना, नौसेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं : तमिलनाडु सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी तमिलनाडु के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, नौसेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है तथा इन क्षेत्रों में फंसे लोगों तक हेलिकॉप्टर की मदद से भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
चेन्नई, 19 दिसंबर दक्षिणी तमिलनाडु के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, नौसेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है तथा इन क्षेत्रों में फंसे लोगों तक हेलिकॉप्टर की मदद से भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने यहां पत्रकारों से कहा कि अब तक 10,082 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और उन्हें 100 से अधिक राहत शिविरों में रखा गया है। इन राहत शिविरों में स्कूल और सार्वजनिक हॉल शामिल हैं। इनमें लोगों के लिए भोजन, दूध, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि नौकाओं की मदद से सेना और नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमों के लगभग 168 रक्षा कर्मियों को लोगों के बचाव के लिए तैनात किया गया है, जिसमें 1,110 विशेषज्ञ कर्मी भी शामिल हैं।
शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 279 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है एवं राहत पहल के लिए रामनाथपुरम जिले से 50 और नौकाओं को मंगवाया जा रहा है। नौसेना और तटरक्षक बल , हेलीकॉप्टरों का उपयोग खाद्य उत्पादों, दूध पाउडर और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आईएनएस पारुंडु और सुलूर वायु सेना स्टेशन से नौसेना के हेलीकॉप्टरों को बाढ़ प्रभावित दक्षिणी क्षेत्रों में भोजन के पैकेट गिराने के लिए तैनात किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कई इलाकों में पानी का बहाव तेज है और यहां नावों का प्रयोग नहीं हो सकता इसलिए हम इन क्षेत्रों में लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों पर निर्भर हैं।'
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)