देश की खबरें | प्रवासियों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए बिहार के अधिकारियों की टीम तमिलनाडु के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए बिहार से अधिकारियों की चार सदस्यीय एक टीम शनिवार को तमिलनाडु के लिए रवाना हुई।

पटना, चार मार्च प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए बिहार से अधिकारियों की चार सदस्यीय एक टीम शनिवार को तमिलनाडु के लिए रवाना हुई।

तमिलनाडु सरकार ने हालांकि राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोपों को खारिज किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि टीम भेजने का फैसला कुछ दिनों विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली बार परसों समाचार पत्रों में इस मामले के बारे में पढ़ा और यहां के अधिकारियों से तमिलनाडु में अपने समकक्षों से संपर्क करने को कहा। कल उन्होंने (अधिकारियों) कहा था कि बेहतर होगा अगर हम उस राज्य में एक टीम भेज दें ताकि प्राथमिक सूचना हासिल की जा सके। उसी के अनुसार आदेश जारी किए गए।’’

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, टीम में ग्रामीण विकास सचिव डी. बालमुरुगन, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पी. कन्नन, श्रम आयुक्त आलोक कुमार और विशेष कार्य बल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार शामिल हैं।

बयान के अनुसार टीम तिरुप्पुर जिले का दौरा करने के अलावा तमिलनाडु के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेगी।

टीम के दो सदस्य, डी बालमुरुगन और पी. कन्नन, तमिलनाडु से हैं। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार उन्हें इसलिए चुना गया है ताकि की समस्या का सामना किए बिना ‘‘आंतरिक सूचना’’ प्राप्त की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव