देश की खबरें | शिक्षक दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू 75 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर से कुल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इन चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर देशभर से कुल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इन चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चयनित पुरस्कार विजेताओं में 50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता तथा समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।’’

अधिकारी के मुताबिक शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रत्येक वर्ष पांच सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें एक कठोर और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों में सबसे अधिक पांच गुजरात के हैं जिसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का स्थान है जहां के चार-चार शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं।

पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से तीन-तीन शिक्षकों को चुना गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान