देश की खबरें | केरल में छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिक्षकों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में एक छात्रा को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने को लेकर एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कन्नूर (केरल), 16 फरवरी उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में एक छात्रा को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने को लेकर एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पास के पेरालास्सेरी के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा इस महीने की शुरुआत में मृत पायी गई थी।

उन्होंने बताया कि अपने सुसाइड नोट में, उसने दो शिक्षकों के नाम का उल्लेख किया। उसने शिक्षकों पर कक्षा में स्याही फैलाने के लिए उसे डांटने का आरोप लगाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य विद्यार्थियों ने भी जांच के दौरान शिक्षकों के खिलाफ बयान दिए। उन्होंने बताया, “शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया कि अभी तक आरोपी शिक्षकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इससे पहले, मृतक लड़की के परिजनों ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू