देश की खबरें | कोरोना योद्धाओं के लिए ओडिशा सरकार की अनुग्रह राशि योजना में शिक्षक शामिल नहीं : एसोसिएशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार वैसे तो कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मरने वाले कोरोना योद्धाओं का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर रही है और उनके परिवार के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है लेकिन शिक्षकों के एक संगठन का दावा है कि इस जानलेवा वायरस के कारण ड्यूटी के दौरान मरने वाले शिक्षकों के परिवार को कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, नौ अगस्त ओडिशा सरकार वैसे तो कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मरने वाले कोरोना योद्धाओं का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर रही है और उनके परिवार के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है लेकिन शिक्षकों के एक संगठन का दावा है कि इस जानलेवा वायरस के कारण ड्यूटी के दौरान मरने वाले शिक्षकों के परिवार को कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है।

कोविड-19 से राज्य में मरने वाले कोरोना योद्धाओं में से करीब 40 प्रतिशत स्कूल शिक्षक हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाले सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का करेंगे उद्घाटन: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ओडिशा माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ के सचिव प्रकाश मोहंती ने कहा कि इन लोगों को विभिन्न कोविड देखभाल केन्द्रों और स्थानीय स्कूलों में बने अस्थाई चिकित्सा शिविरों में तैनात किया गया था।

राज्य सरकार ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मरने वाले सभी कोरोना योद्धाओं... डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों... के परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की अप्रैल में घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.

राज्य में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित गंजाम जिले में कोविड-19 से मरने 27 योद्धाओं में से 11 शिक्षक हैं।

मोहंती ने बताया, ‘‘हमने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करके ड्यूटी पर मरने वाले शिक्षकों के परिवारों को भी स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य के समान ही अनुग्रह राशि देने की मांग की, लेकिन सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\