एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नांदेड़ में कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नांदेड़ में कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़

छत्रपति संभाजीनगर, तीन सितंबर महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता (16) ने अपने माता-पिता को दो सितंबर (सोमवार) को हुई छेड़छाड़ की इस घटना के बारे में बताया।

भाग्यनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर शिक्षक नागेश जाधव (48) के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कथित छेड़छाड़ की खबर फैलते ही गुस्साए स्थानीय लोग सोमवार को कोचिंग सेंटर पर एकत्र हो गए और तोड़फोड़ की।

कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यदि उनके (कोचिंग सेंटर मालिकों) द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जाती है, तो हम इस मामले में स्वयं जांच करेंगे और अपराध दर्ज करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).