एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में बच्ची को आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के 52 वर्षीय शिक्षक को कक्षा में छात्राओं को कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में बच्ची को आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

गोंदिया, 13 मार्च महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के 52 वर्षीय शिक्षक को कक्षा में छात्राओं को कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों के शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि डांगोरली के एक जिला परिषद स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात आरोपी को खंड शिक्षा अधिकारी की पूछताछ के बाद 11 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली आठ लड़कियों को पिछले महीने कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और उन्हें गलत तरीके से छुआ।

बाद में लड़कियों ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उनके परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क किया।

पुलिस के मुताबिक, आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).