एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले में 14 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले में 14 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), सात फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बदलापुर इलाके के एक स्कूल में पढ़ाने वाला आरोपी नवीन रामचंद्र नायर (42) पिछले साल अक्टूबर से किशोरी को कथित तौर पर परेशान कर रहा था।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि नायर ने कथित तौर पर लड़की को परीक्षा देते समय, डांस क्लास में और एक कार्यक्रम के लिए पोशाक वितरण के दौरान अनुचित तरीके से छुआ और भद्दी टिप्पणियां कीं।

नाबालिग ने पहले तो इसे बर्दाश्त किया लेकिन जब नायर ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नायर को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि शिक्षक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).