Kerala: केरल में 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
केरल पुलिस ने नवंबर 2021 से लेकर अब तक 26 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कन्नूर के एक सहायता प्राप्त स्कूल के 52 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है.
कन्नूर, 15 जनवरी : केरल पुलिस ने नवंबर 2021 से लेकर अब तक 26 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कन्नूर के एक सहायता प्राप्त स्कूल के 52 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक को 12 जनवरी को जिला ‘चाइल्डलाइन’ अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : Joshimath Sinking: 2 और होटल आए भू धंसाव की जद में, मालिकों ने होटलों को खाली करना किया शुरू
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “हाल में एक छात्रा ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में स्कूल की एक अन्य शिक्षिका को बताया था. शिक्षिका ने तुरंत चाइल्डलाइन अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने बाद में हमें मामले की जानकारी दी. हमें 11 जनवरी को शिकायत मिली.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

