एजेंसी न्यूज

प.बंगाल में चाय बागानों ने श्रमिकों की आधी संख्या को तैनात करने की अनुमति दी

पहले, सरकार ने झाड़ियों की छंटाई के काम के लिए एक बगीचे में केवल 15 प्रतिशत कामगार लगाने की अनुमति दी थी और बाद में, पत्ते चुनने के काम में 25 प्रतिशत मजदूर तक लगाने की छूट दी गयी थी।

प.बंगाल में चाय बागानों ने श्रमिकों की आधी संख्या को तैनात करने की अनुमति दी

कोलकाता, 11 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश में चाय बागानों को कोराना वायर के चलते लागू पाबंदियों के बीच 50 मजदूर के साथ काम करने की अनुमति दी है। सोमवार को इसका आदेश जारी किया गया।

पहले, सरकार ने झाड़ियों की छंटाई के काम के लिए एक बगीचे में केवल 15 प्रतिशत कामगार लगाने की अनुमति दी थी और बाद में, पत्ते चुनने के काम में 25 प्रतिशत मजदूर तक लगाने की छूट दी गयी थी।

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि चाय उद्यान के अधिकारियों सामाजिक दूरी बनाने के मानदंडों का पालन और उचित स्वच्छता प्रथाओं को अपनाना होगा।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय चाय संघ के अध्यक्ष राज बंसल ने कहा, ‘‘यह राज्य सरकार का एक बहुप्रतीक्षित निर्णय है और हम इसके स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि असम सरकार ने पहले ही चाय बागानों में सभी गतिविधियों को पूरा करने के लिए 100 प्रतिशत कर्मचारियों की तैनाती करने की अनुमति दे दी है।

बंसल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार भी निकट भविष्य में पूरी संख्या में कर्मचारियों को तैनात करने की अनुमति देगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).