जरुरी जानकारी | 2021 के पहले सात महीनों में चाय का निर्यात 14 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत से चाय के निर्यात में 2021 के पहले सात महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 14.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
कोलकाता, 18 अक्टूबर भारत से चाय के निर्यात में 2021 के पहले सात महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 14.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई-2021 के दौरान चाय का कुल निर्यात 10 करोड़ 7.8 लाख किलोग्राम का हुआ, जबकि वर्ष 2020 की समान अवधि में 11 करोड़ 75.6 लाख किलोग्राम का निर्यात किया गया था।
हालांकि, सीआईएस ब्लॉक दो करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम के साथ चाय सबसे बड़ा आयातक बना रहा। हालांकि, यह पिछले साल की समान अवधि के तीन करोड़ 5.3 लाख किलोग्राम के आयात से कम है।
प्रतिबंधों के कारण ईरान को निर्यात में काफी कमी आई थी, लेकिन उसने इस साल के पहले सात महीनों में एक करोड़ 26.3 लाख किलोग्राम का आयात किया, जो वर्ष 2020 की समान अवधि में 2.1 करोड़ किलोग्राम था।
चीन को निर्यात भी वर्ष 2020 के पहले सात महीनों के 57.4 लाख किलोग्राम से कम यानी 32.9 लाख किलोग्राम का रहा।
इस अवधि के दौरान ब्रिटेन द्वारा उठाव भी कम था। वर्तमान अवधि में यह आंकड़ा 31.2 लाख किलोग्राम का रहा।
एकमात्र अपवाद अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं जहां वर्ष 2021 के पहले सात माह में निर्यात में वृद्धि दर्ज हुई है।
भारतीय चाय संघ (आईटीए) के महासचिव अरिजीत राहा ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय चाय के कभी सबसे बड़े खरीदार देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण निर्यात कम हो पाया।
अन्य प्रमुख कारण शिपिंग कंटेनरों की अनुपलब्धता है जो कोविड काल के दौरान बहुत महंगे हो गए हैं।
इस साल के पहले सात महीनों में चाय निर्यात का मूल्य बढ़कर 2,735 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,635 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

