एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में चाय निर्यात मामूली घटकर 20.07 करोड़ किलोग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीते वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चाय का निर्यात मामूली गिरावट के साथ 20.07 करोड़ किलोग्राम रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में देश से 20.37 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। चाय बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में चाय निर्यात मामूली घटकर 20.07 करोड़ किलोग्राम पर

कोलकाता, नौ जून बीते वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चाय का निर्यात मामूली गिरावट के साथ 20.07 करोड़ किलोग्राम रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में देश से 20.37 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। चाय बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

भारतीय चाय के सबसे बड़े आयातक- सीआईएस देशों का उठाव पिछले वित्त वर्ष में घटकर 4.24 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि 2020-21 के दौरान यह 4.90 करोड़ किलोग्राम रहा था।

सीआईएस के बाद दूसरे सबसे बड़े आयातक ईरान को निर्यात हालांकि पिछली समान अवधि के 2.83 करोड़ किलोग्राम से थोड़ा बढ़कर 2.92 करोड़ किलोग्राम हो गया।

चाय बोर्ड ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2.32 करोड़ किलोग्राम का उठान किया, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1.36 करोड़ किलोग्राम था।

अमेरिका ने भारत से 1.34 करोड़ किलोग्राम चाय का आयात किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.20 करोड़ किलोग्राम था। बीते वित्त वर्ष में ब्रिटेन का चाय आयात घटकर 1.01 करोड़ किलोग्राम रह गया।

बीते वित्त वर्ष में मूल्य के हिसाब से चाय का निर्यात 5,415.78 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 5,311.53 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).