जरुरी जानकारी | चाय निर्यातकों को इस साल निर्यात में कमी आने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय चाय निर्यातकों को डर है कि घरेलू बाजार में ऊंची कीमत के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने से इस साल चायपत्ती निर्यात में गिरावट आ सकती है, विशेषकर यह गिरावट चाय के सीटीसी किस्म में आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

कोलकाता, 16 अक्टूबर भारतीय चाय निर्यातकों को डर है कि घरेलू बाजार में ऊंची कीमत के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने से इस साल चायपत्ती निर्यात में गिरावट आ सकती है, विशेषकर यह गिरावट चाय के सीटीसी किस्म में आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

निर्यातकों ने आयात में गिरावट के कारण निर्यात खेप भेजने के लिए कंटेनरों की उपलब्धता की कमी के बारे में भी शिकायत की है, जिसके कारण मालभाड़े में पर्याप्त वृद्धि हुई।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

भारतीय चाय निर्यातक संघ (आईटीईए) के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने कहा कि चाय

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल निर्यात लगभग 25.2 करोड़ किलोग्राम का हुआ था।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस साल हमें आशंका है कि निर्यात का आकार 18 करोड़ से 18.5 करोड़ किलोग्राम तक घट जाएगा क्योंकि ईरान द्वारा किये जाने वाले चाय के आर्थोडॉक्स किस्म की बिक्री में गिरावट आई है तथा भारत में घरेलू कीमत अधिक होने के कारण सीटीसी किस्म कीनिया और अफ्रीका के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं है।’’

कनोरिया ने कहा कि ईरान भारत से चाय के आर्थोडॉक्स किस्म का सबसे बड़ा आयातक देश है जहां पिछले साल 5.5 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।

कनोरिया ने कहा, ‘‘ईरान को निर्यात की मात्रा, कुछ भुगतान समस्याओं की वजह से, कम होने वाली है। इस साल ईरान को निर्यात लगभग तीन करोड़ से 3.5 करोड़ किलोग्राम का होगा। हमने इस समस्या से वाणिज्य मंत्रालय को अवगत कराया है।’’

उन्होंने कहा कि अधिक घरेलू कीमतों के कारण सीटीसी निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल कीनिया और अफ्रीका में सीटीसी की अच्छी फसल हुई है, इसलिए वहां कीमतों में नरमी आई है। ये देश निर्यात बाजार में सीटीसी चाय के साथ पैठ बना रहे हैं क्योंकि उनके चाय की कीमत, भारत की तुलना में कम हैं।’’

उन्होंने कहा कि चाय निर्यातकों को शिपिंग कंटेनरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चूंकि आयात में कमी आई है, इसलिए बंदरगाहों पर शिपिंग कंटेनरों की उपलब्धता में कमी आई है। ‘‘इसके कारण माल भाड़े में न्यूनतम 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह निर्यात बाजारों में भारतीय चाय की प्रतिस्पर्धा को खत्म कर रहा है।’’

कनोरिया ने कहा, महामारी के कारण बागानों के लंबे समय तक बंद रहने से फसल की कमी के चलते इस साल चाय के दाम में तेजी आई है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\