एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत से चाय निर्यात कैलेंडर साल 2024 में 9.92 प्रतिशत बढ़कर 25.46 करोड़ किलोग्राम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीते कैलेंडर साल यानी जनवरी से दिसंबर, 2024 तक भारत से चाय निर्यात 9.92 प्रतिशत बढ़कर 25 करोड़ 46.7 लाख किलोग्राम हो गया, जबकि इससे पिछले कैलेंडर वर्ष में यह 23 करोड़ 16.9 लाख किलोग्राम था।

जरुरी जानकारी | भारत से चाय निर्यात कैलेंडर साल 2024 में 9.92 प्रतिशत बढ़कर 25.46 करोड़ किलोग्राम

कोलकाता, 11 जून बीते कैलेंडर साल यानी जनवरी से दिसंबर, 2024 तक भारत से चाय निर्यात 9.92 प्रतिशत बढ़कर 25 करोड़ 46.7 लाख किलोग्राम हो गया, जबकि इससे पिछले कैलेंडर वर्ष में यह 23 करोड़ 16.9 लाख किलोग्राम था।

चाय बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान उत्तर भारतीय बागानों में उत्पादन 15 करोड़ 48.1 लाख किलोग्राम रहा, जबकि जनवरी से दिसंबर, 2023 तक की पिछली अवधि में यह 14.1 करोड़ किलोग्राम था, जो सालाना आधार पर 9.79 प्रतिशत की वृद्धि है।

दक्षिण भारत में जनवरी से दिसंबर, 2024 तक उत्पादन मात्रा नौ करोड़ 98.6 लाख किलोग्राम रही, जबकि पिछले कैलेंडर वर्ष 2023 में यह नौ करोड़ 6.9 लाख किलोग्राम थी, जो साल-दर-साल 10.11 प्रतिशत की वृद्धि है।

चाय बोर्ड ने जनवरी से मार्च, 2025 के बीच की अवधि के लिए अस्थायी आंकड़े भी जारी किये, जहां तीन महीनों के दौरान अखिल भारतीय उत्पादन पिछले साल की समान अवधि के छह करोड़ 75.3 लाख किलोग्राम की तुलना में मामूली रूप से बढ़कर छह करोड़ 92.2 लाख किलोग्राम रहा।

जनवरी से मार्च, 2025 तक तीन महीनों के दौरान उत्तर भारत में उत्पादन साल-दर-साल तीन करोड़ 96.5 लाख किलोग्राम से 14.38 प्रतिशत अधिक चार करोड़ 53.5 लाख किलोग्राम का हुआ।

दक्षिण भारत के लिए, जनवरी से मार्च, 2025 तक उत्पादन मात्रा 14.38 प्रतिशत घटकर दो करोड़ 38.7 लाख किलोग्राम रह गई, जबकि पूर्ववर्ती अवधि में यह दो करोड़ 78.8 लाख किलोग्राम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).