एजेंसी न्यूज

तेदेपा ने गैस रिसाव मामले की जांच की मांग की, केंद्र से पॉलिमर इकाई बंद करने को कहा

नायडू ने केंद्र से यह भी अपील की कि वह जिले में चिकित्सा विशेषज्ञों का दल तत्काल भेजे क्योंकि जिले में इससे प्रभावित हुए लोगों के उपचार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता वाले लोग संभवत: नहीं होंगे।

तेदेपा ने गैस रिसाव मामले की जांच की मांग की, केंद्र से पॉलिमर इकाई बंद करने को कहा
जमात

अमरावती, सात मई तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में बृहस्पतिवार को हुए गैस रिसाव मामले की जांच कराए जाने की मांग की और केंद्र से वह रासायनिक संयंत्र तत्काल बंद करने की अपील की, जहां से स्टाइरीन वेपर का रिसाव हुआ था।

नायडू ने केंद्र से यह भी अपील की कि वह जिले में चिकित्सा विशेषज्ञों का दल तत्काल भेजे क्योंकि जिले में इससे प्रभावित हुए लोगों के उपचार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता वाले लोग संभवत: नहीं होंगे।

नायडू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में केंद्र ने कहा कि इस जहरीली गैस के रिसाव से प्रभावित हुए पशुओं के उपचार के लिए पशु रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, कोविड-19 व्यक्ति के फेफड़ों को प्रभावित करता है और उसकी रोग प्रतिरोधी क्षमता को कम करता है इसलिए, यह आवश्यक है कि स्टाइरीन गैस रिसाव और कोविड-19 संक्रमण दोनों को ध्यान में रखकर चिकित्सकीय मदद भेजी जाए।’’

नायडू ने कहा, ‘‘एलजी पॉलिमर्स यूनिट तत्काल बंद करना और मामले की पूरी जांच कराना भी आवश्यक है।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि इस पूरी इकाई को विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए, जहां आस-पास रिहाइशी इलाका नहीं है।

उन्होंने इस त्रासदी पर खेद जताते हुए कहा कि कुछ लोगों की मौत हो गई है और करीब 2,000 लोग रिसाव के कारण बीमार हुए हैं।

नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार को स्टाइरीन वेपर से प्रभावित क्षेत्र का विश्लेषण करने के लिए आवश्यक उपकरण भेजने चाहिए।

विशाखापत्तनम में एक पॉलिमर संयंत्र से गैस रिसाव के बाद एक बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 100 ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन मामलों के मंत्री ने दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव ने संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को प्रभावित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).