जरुरी जानकारी | टीडी पावर सिस्टम को मार्च तिमाही में 19 करोड़ रुपये का लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीडी पावर सिस्टम का एकीकृत शुद्ध लाभ 2019-20 की मार्च तिमाही में 22 प्रतिशत उछलकर 18.81 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 15 जून टीडी पावर सिस्टम का एकीकृत शुद्ध लाभ 2019-20 की मार्च तिमाही में 22 प्रतिशत उछलकर 18.81 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 15.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
टीडी पावर सिस्टम की कुल आय आलोच्य तिमाही में 153.10 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में 200.21 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का लाभ 29.93 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 3.19 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में 528.08 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 में 468.18 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये इक्विटी शेयर पर 75 पैसे के अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करता है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘लॉकडाउन’ से पहले टीडी पावर की विनिर्माण इकाइयां 23 मार्च से बंद थी। जरूरी मंजूरी के बाद सीमित गतिविधियां अप्रैल में शुरू हुई। ‘लॉकडाउन’ में और ढील के बाद कंपनी का कामकाज 11 मई से लगभग सामान्य हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)