जरुरी जानकारी | टीसीएस का तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
मुंबई, आठ जनवरी देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 8,118 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
तिमाही के दौरान कंपनी की आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 42,015 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 39,854 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने कहा कि यह पिछले नौ साल में दिसंबर तिमाही की सबसे मजबूत वृद्धि है।
टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा, ‘‘मूल बदलाव वाली सेवाओं तथा पुराने सौदों से मजबूत आय से हम दिसंबर तिमाही के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक दर्ज कर सके।’’
गोपीनाथन ने कहा कि कंपनी नए साल में उम्मीदों के साथ प्रवेश कर रही है। बाजार की स्थिति पहले किसी समय की तुलना में अधिक मजबूत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

