जरुरी जानकारी | टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का वेतन वित्त वर्ष 2024-25 में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 26.52 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन को वित्त वर्ष 2024-25 में 26.52 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला।

मुंबई, 28 मई भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन को वित्त वर्ष 2024-25 में 26.52 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला।

टीसीएस की मंगलवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पारिश्रमिक में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, यह पारिश्रमिक कंपनी द्वारा अपने 6.07 लाख कर्मचारियों को दिए जाने वाले औसत वेतन का लगभग 330 गुना है।

रिपोर्ट के अनुसार, कृतिवासन के पारिश्रमिक में 1.39 करोड़ रुपये का वेतन, 2.13 करोड़ रुपये के लाभ, भत्ते एवं सुविधाएं तथा 23 करोड़ रुपये का ‘कमीशन’ शामिल है। वहीं मुख्य वित्तीय अधिकारी समीर सेकसरिया के कुल पारिश्रमिक में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनी के मुताबिक, पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के पारिश्रमिक में औसत वार्षिक वृद्धि 5.5 से 7.5 प्रतिशत के बीच रही। इस वर्ष 1.1 लाख कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के मामले में प्रतिशत के हिसाब से भी बढ़ोतरी दोहरे अंक में पहुंच गई।

वार्षिक रिपोर्ट में साथ ही बताया गया कि नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यन को प्रति माह 10.8 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 में अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार पर 2,630 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह राशि 2,751 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि 6.07 लाख कर्मचारियों में से 2.14 लाख यानी 35 प्रतिशत महिलाएं हैं।

वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान यौन उत्पीड़न के 125 मामले सामने आए जबकि 2023-24 में 110 मामले सामने आए थे।

कंपनी ने बताया कि मार्च 2025 के अंत तक 23 शिकायते लंबित थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\