एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 14 जुलाई टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपये रहा है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 162.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,244.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,268.97 करोड़ रुपये था।

वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 1,072.33 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 1,080.11 करोड़ रुपये हो गया।

टीटीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने कहा, ‘‘तिमाही की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत होता गया, जिससे उत्पाद नवाचार और डिजिटल बदलाव के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं की पुष्टि हुई।’’

टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वोल्वो कार्स ने उसे उत्पाद इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और पीएलएम (उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन) के लिए एक रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है।

हैरिस ने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में क्रमिक सुधार और दूसरी छमाही के बेहतर होने को लेकर आशावादी हैं। आज हमारी सौदों की संख्या एक साल पहले की तुलना में अधिक मजबूत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).